नवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है। नवरात्रि शब्द एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'नौ रातें'। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवाँ दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है। पौष, चैत्र, आषाढ,अश्विन मास में प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ रातों में 9 देवियों की पूजा की जाति है ।
नौ देवियाँ है :-
शैलपुत्री - इसका अर्थ- पहाड़ों की पुत्री होता है।
ब्रह्मचारिणी - इसका अर्थ- ब्रह्मचारीणी।
चंद्रघंटा - इसका अर्थ- चाँद की तरह चमकने वाली।
कूष्माण्डा - इसका अर्थ- पूरा जगत उनके पैर में है।
स्कंदमाता - इसका अर्थ- कार्तिक स्वामी की माता।
कात्यायनी - इसका अर्थ- कात्यायन आश्रम में जन्मि।
कालरात्रि - इसका अर्थ- काल का नाश करने वली।
महागौरी - इसका अर्थ- सफेद रंग वाली मां।
सिद्धिदात्री - इसका अर्थ- सर्व सिद्धि देने वाली।
नवरात्रि हिंदुओ का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जिसे पूरे भारत में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
प्रचलित कथा
1. सतयुग में इस दिन दैत्य महिषासुर को मारने के लिये मॉं जगदम्बा ने दुर्गा रूप धारण किया था और उस दैत्य के साथ नौं दिनों तक घोर युद्ध हुआ और नवें दिन उस दुरात्मा महिषासुर का वध किया था । इस लिये पूरे नौ दिन को नवरात्रि के रूप में मनाते हुये अंतिम दिन को महानवमी के रूप में मनाया जाता है ।
2. त्रेता युग में भगवान राम की शक्ति पूजा प्रसिद्ध है । रावण से युद्ध के ठीक पहले भगवान राम ने नौं दिनों तक आदि शक्ति के चण्डिका रूप का पूजन किया जिसमें उन्होंने पूजा करते समय रावण के माया के कारण एक नील कमल का दुर्लभ पुष्प कम होने पर अपने एक ऑंख को मॉं को चरणों अर्पित करने के लिये जैसे ही तैयार हुआ मॉं चण्डी प्रकट होकर उन्हे रावण से विजय प्राप्त करने का आर्शीवाद दिया ।
साल में दो बार इस पर्व को सार्वजनिक रूप से मनाया जाता है । एक बार हिन्दू नववर्ष के पहले महिना चैत्र में वर्ष प्रतिपदा से रामनवमी तक तथा दूसरा अश्विन माह के शुक्ल पक्ष के एकम से नवमी तक । नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में प्रत्येक दिन देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाति है, भक्तजन नौं दिनों के निराहार या फलाहार व्रत करते हैं । इस व्रत का परायण आठवें दिन यज्ञादिक हवन करने के पश्चात नवमी को करते हैं । इस नवमी तिथि को दुर्गा नवमी या महानवमी के नाम से जाना जाता है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें