Sushant Singh Rajput

 

सुशांत सिंह राजपूत (21 जनवरी 1986 - 14 जून 2020) एक भारतीय अभिनेता थे। राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिकों से की थी । उनका पहला शो स्टार प्लस का रोमांटिक ड्रामा "किस देश में है मेरा दिल" (2008) था, उसके बाद ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता (2009-11) में उनकी प्रमुख/अभिनीत भूमिका थी। 

 
  द अनटॉल्ड स्टोरी   नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एक बॉलीवुड जीवनी फिल्म है। फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाएंगे।[2] फ़िल्म रिती स्पोर्ट मैनेजमेंट, इंसपायर्ड एंटरटैनमेंट तथा आदर्श टेलिमीडिया द्वारा निर्मित है।[3] नीरज पांडे निर्देशित हालिया रिलीज फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही करीब 66 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने इतनी कमाई सिर्फ भारत में की है। फिल्म को मिल रही प्रशंसा के बाद इसे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। जन्म 21 जनवरी 1986 पटना, बिहार, भारत में ।


                        द अनटॉल्ड स्टोरी ट्रेलर





मृत्यु


14 जून 2020 (उम्र 34)[2]

बांद्रा, मुंबई, महाराष्ट्र

मृत्यु का कारण

आत्महत्या (जाँच जारी)



शिक्षा प्राप्त की

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय


व्यवसाय

अभिनेता

सक्रिय वर्ष

2008–2020



धार्मिक मान्यता

हिन्दू



उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2013 में आई फ़िल्म काय पो छे! से की। इसके बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी में काम किया। 2016 की फ़िल्म एम॰ एस॰ धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की मुख्य भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें सराहा गया। अभिनय के अलावा वे विभिन्न कार्यक्रमों जैसे कि Sushant4Education में भी सक्रिय रूप से शामिल थे। इसके अलावा वे कुछ प्रौद्योगिकी कंपनियों के भी संस्थापक थे। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शरीर पंखे पर लटका हुआ मिला, जिसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा की जा रही है ।






जीवन के प्रारंबिक वर्ष।

इनका जन्म पटना में कृष्णा कुमार सिंह और उषा सिंह के घर हुआ था। इनका पैतृक घर पटना जिले में है। इनकी बहनों में से एक, मितु सिंह, राज्य स्तरीय क्रिकेटर हैं। इनकी माँ के मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया था और पटना से दिल्ली बस गया था।










उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पटना के सेंट करेन्स हाई स्कूल तथा दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से ग्रहण की। उनके अनुसार, 2003 में उन्होंने दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में साँतवा स्थान प्राप्त किया था और अभियान्त्रिकी में स्नातक की डिग्री के लिए उन्होंने इसमें दाखिला लिया। वे भौतिकी के राष्ट्रीय ओलिंपियाड के विजेता भी रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय खनि विद्यापीठ विश्वविद्यालय समेत कुल 11 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं पास की। थियेटर और नृत्य में शामिल होने का कारण उनके पास अध्ययन के लिए कम समय बचता, जिससे उनकी पढ़ाई में रुकावटें आईं और उन्होंने विश्वविद्यालय छोड़ दिया। अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के चार वर्ष के कोर्स में से सिर्फ तीन वर्ष पूरे कर उसे छोड़ दिया।

विश्वविद्यालय में छात्र रहते हुए उन्होंने श्यामक दावर की नृत्यशाला में दाखिला लिया। नृत्यशाला में उनके कुछ सहपाठी अभिनय में रुचि रखते थे तथा वे बैरी जॉन की नाटक की कक्षाओं में शामिल होते थे, यहीं से सुशांत के मन में अभिनय में करियर बनाने का विचार आया।

2005 में उन्हें 51वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए श्यामक दावर के डांस ट्रूप में शामिल होने का मौका मिला।


टिप्पणियाँ